उत्पत्ति 5
5

आदम के वंशज

 1 यह आदम के वंशजों का प्रलेख है.  

जब परमेश्वर ने मनुष्य की सृष्टि की, तो उन्होंने मनुष्य को अपने ही रूप में बनाया. 2 परमेश्वर ने मनुष्य को नर तथा नारी कहकर उन्हें आशीष दी और परमेश्वर ने उनका नाम आदम रखा.  

 3 जब आदम 130 वर्ष के हुए, तब एक पुत्र पैदा हुआ, जिनका रूप स्वयं उन्हीं के समान था; उनका शेत नाम रखा गया. 4 शेत के जन्म के बाद आदम 800 वर्ष के हुए, उनके और पुत्र-पुत्रियां भी उत्पन्न हुए. 5 इस प्रकार आदम 930 वर्ष के हुए, फिर उनकी मृत्यु हो गई.
 6 जब शेत 105 वर्ष के थे, तब एनोश का जन्म हुआ. 7 एनोश के बाद उनके और पुत्र-पुत्रियां भी उत्पन्न हुए तथा शेत 807 वर्ष और जीवित रहे. 8 जब शेत 912 वर्ष के हुए, तब उनकी मृत्यु हो गई.
 9 जब एनोश 90 वर्ष के हुए, तब केनान का जन्म हुआ. 10 केनान के जन्म के बाद एनोश 815 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी उत्पन्न हुए. 11 जब एनोश 905 वर्ष के थे, तब उनकी मृत्यु हो गई.
 12 जब केनान 70 वर्ष के हुए, तब माहालालेल का जन्म हुआ. 13 माहालालेल के जन्म के बाद, केनान 840 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी उत्पन्न हुए. 14 इस प्रकार केनान 910 वर्ष के हुए, और उनकी मृत्यु हो गई.
 15 जब माहालालेल 65 वर्ष के हुए, तब यारेद का जन्म हुआ. 16 यारेद के जन्म के बाद, माहालालेल 830 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी उत्पन्न हुए. 17 जब माहालालेल 895 वर्ष के थे, तब उनकी मृत्यु हो गई.
 18 जब यारेद 162 वर्ष के हुए, तब हनोख का जन्म हुआ. 19 हनोख के जन्म के बाद, यारेद 800 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी उत्पन्न हुईं. 20 जब यारेद 962 वर्ष के थे, तब उनकी मृत्यु हो गई.
 21 जब हनोख 65 वर्ष के हुए, तब मेथुसेलाह का जन्म हुआ. 22 मेथुसेलाह के जन्म के बाद, हनोख 300 वर्ष तक परमेश्वर के साथ-साथ चलते रहे. उसके अन्य पुत्र-पुत्रियां भी उत्पन्न हुए. 23 हनोख की आयु 365 वर्ष की हुई. 24 हनोख परमेश्वर के साथ-साथ चलते रहे और परमेश्वर ने उन्हें अपने पास उठा लिया.
 25 जब मेथुसेलाह 187 वर्ष के हुए, तब लामेख का जन्म हुआ. 26 लामेख के जन्म के बाद, मेथुसेलाह 782 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी उत्पन्न हुए. 27 जब मेथुसेलाह 969 वर्ष के हुए, तब उनकी मृत्यु हो गई.
 28 जब लामेख 182 वर्ष के हुए, तब एक पुत्र का जन्म हुआ, 29 जिनका नाम उन्होंने नोहा यह कहकर रखा, “यह बालक हमें हमारे कामों से तथा मेहनत से, और इस शापित भूमि से शांति देगा.” 30 नोहा के जन्म के बाद लामेख 595 वर्ष और जीवित रहे, तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां उत्पन्न हुए. 31 जब लामेख 777 वर्ष के हुए, तब उनकी मृत्यु हुई.
 32 नोहा के 500 वर्ष की आयु में शेम, हाम तथा याफेत का जन्म हुआ.